Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उन्नाव

विश्व पर्यावरण दिवस पर मौरावां में हुआ वृक्षारोपण, मुख्यमंत्री योगी के जन्मदिन पर लगाया गया पौधा

दिनांक: Friday, 05 June 2026 | समय: 05:11 PM | लेखक: | श्रेणी: उन्नाव
  • ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मोतेश्वर मंदिर परिसर में लगाए गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

दिनेश विश्वकर्मा

मौरावां, उन्नाव। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत मौरावां में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को भी पौधारोपण कर मनाया गया। कार्यक्रम के तहत मोतेश्वर मंदिर परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

नगर अध्यक्ष कुंवर विवेक सेठ ने मोतेश्वर मंदिर परिसर में पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो प्रकृति सुरक्षित रहेगी और प्रकृति सुरक्षित रहेगी तो समस्त जीव-जगत का अस्तित्व भी सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह मातृभूमि और पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कुंवर विवेक सेठ ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही हमारे जीवन का आधार है। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना आवश्यक है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रकृति के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर पौधे लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता, मदन चौरसिया, रानू दीक्षित, संजय पाल, विवेक सोनी, विंदा प्रसाद लोधी, सेक्टर संयोजक प्रदीप चौरसिया, मधुकर बाबू, अरुण, सरवन, अमित, शुभम सिंह, सुनील सिंह, भारत, राजीव सिंह, प्रिंस पाठक सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया।

संबंधित ख़बरें

उन्नाव

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी यूपी में स्कॉलर समिट 2026 फेज-2 शुरू, 750 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

06 July 2026

उन्नाव/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में वैश्विक मानक स्थापित…

उन्नाव

ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर जगह-जगह सजे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

23 June 2026

दिनेश विश्वकर्मा मौरावां, उन्नाव। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के अवसर पर मौरावां नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में…

उन्नाव

उन्नाव: मौरावा में सातवें विशाल भंडारे का आयोजन, सुगमेश्वर मंदिर समिति ने शुरू की निःशुल्क दिव्य लोक यात्रा सेवा

16 June 2026

दिनेश विश्वकर्मा मौरावा, उन्नाव। बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर मौरावा में सुगमेश्वर मंदिर समिति की ओर से सातवें विशाल…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *