Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

हैदरगढ़ में मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, पूर्व सांसद राम सागर रावत बोले- नेताजी समाजवादी विचारधारा के प्रतीक

दिनांक: Friday, 10 October 2025 | समय: 10:59 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने लिया 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प

पंकज तिवारी

बाराबंकी, हैदरगढ़। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को हैदरगढ़ के राम सेवक यादव सभागार, नई सड़क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद राम सागर रावत, पूर्व विधायक राम मगन रावत, जिला पंचायत सदस्य सोनी यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज यादव और विकास रावत सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ताओं ने धरतीपुत्र नेताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यकर्ताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके समाजवादी विचारों और आदर्शों को नमन किया। पूर्व सांसद राम सागर रावत ने कहा कि “नेताजी सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की आवाज़ थे। उन्होंने जिस समरस समाज की कल्पना की थी, उसे साकार करने की जिम्मेदारी अब हमारी है।”

वहीं पूर्व विधायक राम मगन रावत ने कहा कि “मुलायम सिंह यादव हमारे लिए प्रेरणा स्रोत हैं, हम उनके सिद्धांतों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।” जिला पंचायत सदस्य सोनी यादव ने कहा कि “नेताजी ने हमेशा कमजोर वर्गों और किसानों की आवाज बुलंद की। उनके आदर्शों पर चलकर हम 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाएंगे।”

श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर यह संकल्प भी लिया कि 2027 में समाजवादी पार्टी को प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाया जाएगा।

इस अवसर पर सपा प्रवक्ता प्रेम नाथ तिवारी, विकास रावत, धीरज यादव, सोनी यादव, और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के दौरान पूरे माहौल में “नेताजी अमर रहें” के नारे गूंजते रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *