मिशन शक्ति 5.0 के तहत रायबरेली में शक्ति संवाद कार्यक्रम संपन्न, बेटियों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश

रायबरेली। जनपद रायबरेली के जीआईसी ग्राउंड में चल रहे यू०पी० ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 के तीसरे दिन जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत “शक्ति संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने की।

महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा का दिया संदेश

कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, नारी स्वास्थ्य और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छात्राओं को समाज में आत्मविश्वास के साथ अपनी भूमिका निभाने और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

योजनाओं की जानकारी और पम्पलेट वितरण

कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा निम्न योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन योजना, बाल सेवा योजना, विकलांग पेंशन योजना, मातृत्व वंदना योजना व सुकन्या समृद्धि योजना की जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को सुरक्षा हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1930, 112 और 1090 के बारे में भी बताया गया तथा विभागीय पम्पलेट्स का वितरण किया गया।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, पूर्व नगर पालिका प्रतिनिधि मुकेश श्रीवास्तव, जीएम डीआईसी, जिला समन्वयक शैफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, सुषमा कश्यप, बाल कल्याण समिति के सदस्य, बाल संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र पाल, श्रद्धा सिंह और एसएस पांडेय सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

सभी ने इस पहल को नारी सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक कदम बताया और मिशन शक्ति के उद्देश्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts