मिशन शक्ति के तहत बृजमनगंज पुलिस ने प्रभात पब्लिक स्कूल में छात्राओं को किया जागरूक

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नगर पंचायत स्थित प्रभात पब्लिक स्कूल पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व उप निरीक्षक अर्चना यादव ने किया। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं और कानूनों की जानकारी दी। इसमें महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी-वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट, तथा मिशन शक्ति से संबंधित अन्य कल्याणकारी योजनाएँ शामिल थीं।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाई गई और उपस्थित छात्राओं को पंपलेट वितरित किए गए।

पुलिस टीम ने 1090, 1076, 112, 1930, 1098, 102, 108, 101 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान हेड कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल बृजेश पाल व पवन यादव भी मौजूद रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts