रायबरेली में अनोखी पहल! विधायक ने छात्राओं से कराया सड़क का लोकार्पण

रायबरेली। खीरों विकास क्षेत्र के अंतर्गत सेमरी चौराहा में लालगंज-कानपुर हाईवे के समीप क्षेत्रीय विधायक राहुल लोधी ने विधायक निधि से इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य पूर्ण कराया।

गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक ने इंटरलॉकिंग का लोकार्पण अपनी मौजूदगी में क्षेत्र की मेधावी छात्राओं से कराया। मेधावी छात्राओं से कराए गए लोकार्पण की क्षेत्रीय लोगों ने जमकर सराहना किया। लोकार्पण के इस कार्यक्रम के मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

हरचंदपुर से समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक राहुल लोधी ने विधायक निधि से धन खर्च कर सेमरी चौराहा में लालगंज- कानपुर हाईवे में दिशा कान्वेंट इंटर कॉलेज से बालकृष्ण के खेत तक इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य कराया है।

गुरुवार को इंटरलॉकिंग के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ने लोकार्पण कार्य क्षेत्र की मेधावी छात्राओं से कराया। क्षेत्र में पहली बार विधायक निधि से कराए गए किसी भी कार्य का ऐसा अनोखा लोकार्पण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

क्षेत्रीय लोगों ने विधायक की इस पहल की जमकर सराहना किया। लोकार्पण कार्यक्रम के इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं समेत सकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

विधायक राहुल लोधी ने बताया कि सड़क का लोकार्पण कार्य किसी बड़े मंच या औपचारिकता से नहीं बल्कि क्षेत्र की मेहनती व शिक्षित बेटियों के करकमलों द्वारा कराया गया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक इंटरलॉकिंग नहीं है बल्कि छात्राओं द्वारा किया गया इसका लोकार्पण नई सोच नई दिशा और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।

क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि इंटरलॉकिंग कार्य से आम लोगों को कीचड़ मुक्त रास्ता मिला है। उन्होंने कहा कि बेटियों द्वारा इसका लोकार्पण कराया गया है, उनका मानना है कि जब बेटियां आगे बढ़ती हैं तभी समाज और क्षेत्र का वास्तविक विकास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *