Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

UPPSC परीक्षा 2025: रायबरेली डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक, सुरक्षा व व्यवस्था के निर्देश

दिनांक: Tuesday, 07 October 2025 | समय: 08:45 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 12 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली पीसीएस (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पेपर की गोपनीयता, पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, बिजली, पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आयोग की सभी गाइडलाइन के अनुरूप तैयारियाँ समय से पूर्ण की जाएँ, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को असुविधा न हो।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ या अवांछनीय गतिविधि न होने दी जाए।

समन्वय पर्यवेक्षक संजय कुमार ने आयोग की गाइडलाइनों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में एडीएम (न्यायिक) विशाल यादव, एडीएम (एफ/आर) अमृता सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. भावना श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार वर्मा, सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव सिंह, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *