Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

यूपीपीएससी टीजीटी परीक्षा 17 जनवरी को: रायबरेली में 11 केंद्र, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश

दिनांक: Saturday, 10 January 2026 | समय: 12:17 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा 17 जनवरी 2026 को आयोजित की जाने वाली सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (प्रा.) परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने की। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं सह-केंद्र व्यवस्थापकों के साथ परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग द्वारा प्रतिबंधित सामग्री किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति न दी जाए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने केंद्रों का समय से निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने कहा कि परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सह-केंद्र व्यवस्थापक और प्रत्येक सत्र हेतु अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या भीड़ को अनुमति नहीं दी जाएगी।

11 केंद्रों पर होगी परीक्षा, दो पालियों में आयोजन

समन्वयी पर्यवेक्षक मयंक मिश्रा ने जानकारी दी कि जनपद रायबरेली में कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

  • प्रथम पाली (सुबह 9:00 से 11:00 बजे): सामाजिक विज्ञान – 4608 अभ्यर्थी
  • द्वितीय पाली (दोपहर 3:00 से 5:00 बजे): जीव विज्ञान – 4463 अभ्यर्थी

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *