Tuesday, 27 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
27 October 2026
ताज़ा खबर
महराजगंज में महिला की मौत के मामले में जांच की मांग, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतनेपाल के भैरहवा में वेटरन्स क्रिकेट मुकाबला, गोंडा ने महराजगंज को 6 विकेट से हरायालखनऊ में छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजालखनऊ के गिन्दान खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया उद्घाटनस्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थितमहराजगंज में महिला की मौत के मामले में जांच की मांग, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतनेपाल के भैरहवा में वेटरन्स क्रिकेट मुकाबला, गोंडा ने महराजगंज को 6 विकेट से हरायालखनऊ में छठ पूजा की तैयारियों का निरीक्षण, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजालखनऊ के गिन्दान खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया उद्घाटनस्वस्थ और सशक्त भारत के लिए खेलों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोरलखनऊ के बदाली खेड़ा में गृहकर छूट शिविर, वार्डवासियों को मिला बकाया टैक्स जमा करने का मौकारायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह ने आईटीआई से अभयदाता जी महाराज मंदिर तक नवनिर्मित मार्ग का किया लोकार्पणरायबरेली में PET-2026 परीक्षा: पहली पाली में 6,930 अभ्यर्थी उपस्थित, 2,814 रहे अनुपस्थित
राष्ट्रीय

नेपाल के भैरहवा में वेटरन्स क्रिकेट मुकाबला, गोंडा ने महराजगंज को 6 विकेट से हराया

दिनांक: Tuesday, 27 October 2026 | समय: 02:55 AM | लेखक: | श्रेणी: राष्ट्रीय

डॉ. गौर हरि सिंघानिया यूपी टी-20 लीग वेटरन्स 2026-27 में महराजगंज ने बनाए 99 रन, मेराज और रुखसार खान की पारियों से गोंडा को मिली जीत

नेपाल। डॉ. गौर हरि सिंघानिया यूपी टी-20 लीग वेटरन्स 2026-27 (इंटर डिस्ट्रिक्ट लीग मैच) के अंतर्गत महराजगंज वीसीए और गोंडा वेटरन्स के बीच मुकाबला नेपाल के भैरहवा स्थित रंगशाला स्टेडियम में खेला गया। मैच में गोंडा वेटरन्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महराजगंज वेटरन्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। जवाब में गोंडा वेटरन्स ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 101 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

महराजगंज वेटरन्स की ओर से कप्तान अमित त्रिपाठी ने 30 गेंदों पर 20 रन बनाए। मयंक श्रीवास्तव ने 17 गेंदों पर 18 रन और अभिषेक जोश्वा ने 40 गेंदों पर 18 रन का योगदान दिया।

गोंडा वेटरन्स की गेंदबाजी में राजेश चंद्र पांडेय ने 4 ओवर में एक मेडन के साथ 9 रन देकर 2 विकेट लिए। रुखसार खान ने 3 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट और मेराज ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोंडा वेटरन्स की ओर से मेराज ने 43 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली, जबकि रुखसार खान ने 40 गेंदों पर 33 रन बनाए। कप्तान जहीरुल 22 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। इन पारियों की बदौलत गोंडा वेटरन्स ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 101 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। महराजगंज की ओर से जलालुद्दीन, विकास गुप्ता, बिट्टू श्रीवास्तव और अभिषेक जोश्वा को एक-एक विकेट मिला।

भारत-नेपाल के गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लुंबिनी प्रांत के शहरी विकास, ऊर्जा, सिंचाई एवं जल आपूर्ति मंत्री संतोष कुमार पांडेय उपस्थित रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में लुंबिनी प्रेस क्लब, नेपाल के अध्यक्ष कमल रायमाझी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधाकर जायसवाल ने सहभागिता की।

इस अवसर पर नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के चेंबर ऑफ कॉमर्स रुपन्देही के अध्यक्ष सचिन रोक्का, कोषाध्यक्ष धीरज कुमार मल्लिक, महासचिव लक्ष्मी अधिकारी, सचिव गौतम कुमार गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष संतोष शुक्ला तथा सदस्य दिनेश कुमार गुप्ता और रमेश कन्दु बनिया मौजूद रहे।

नेपाल भन्सार एजेन्ट संघ के अध्यक्ष मधु पन्थी, सिद्धार्थ उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव कृष्णा प्रसाद अधिकारी, भारत-नेपाल मैत्री संघ के चंद गुप्ता और विशेष अतिथि के रूप में आगाज़ फाउंडेशन के अध्यक्ष वसीम खान भी कार्यक्रम में शामिल हुए। लुंबिनी प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपेंद्र और महासचिव प्रकाश की भी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का मंच संचालन कुलदीप मणि ने किया। इस अवसर पर महराजगंज वीसीए के चेयरमैन संदीप अग्रहरि भी मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद शाबी जाफरी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य वेटरन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और भारत-नेपाल के बीच खेल संबंधों को मजबूत करना है।

अंपायरिंग, स्कोरिंग और कमेंट्री

मैच में अंपायर की भूमिका राहुल यादव और कृष्णा कुंवर ने निभाई। थर्ड अंपायर के रूप में नीतू थापा रहीं, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी प्रभात यादव और श्रादिव्या ने संभाली। मुकाबले की कमेंट्री सुदेश त्रिपाठी ने की।

संबंधित ख़बरें