Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

सरकारी भांग की दुकान से गांजा बिक्री का वीडियो वायरल, आबकारी विभाग ने शुरू की जांच

दिनांक: Thursday, 27 November 2025 | समय: 05:07 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज में सरकारी भांग की दुकान पर खुलेआम गांजा बेचे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि रेलवे लाइन के उस पार धानी रोड पर स्थित सरकारी भांग की दुकान पर तैनात एक कर्मचारी ग्राहक से पैसे लेकर गांजा की पुड़िया देता हुआ दिखाई दे रहा है। हालाँकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि निष्पक्ष दर्पण न्यूज चैनल नही करता है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

विभागीय व्यवस्था पर उठे सवाल

सरकारी भांग की लाइसेंसी दुकानों पर इस तरह खुलेआम अवैध नशे की बिक्री की आशंका ने विभागीय प्रणाली और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आबकारी विभाग की प्रतिक्रिया

मामले पर आबकारी निरीक्षक दीपेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि “वीडियो की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई जा रही है। अगर तथ्य सही पाए गए तो कार्रवाई निश्चित रूप से होगी।”

पुलिस भी जांच मोड में

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सरकारी भांग दुकानों पर गांजा बिक्री की शिकायतें पहले भी मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि “वीडियो तथा शिकायतों की जांच कराई जाएगी। यदि कहीं गांजा बिक्री पाई जाती है तो आबकारी विभाग को जानकारी देकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

स्थानीय स्तर पर बढ़ी हलचल

वीडियो वायरल होने के बाद इस प्रकार के गोरखधंधों से जुड़े लोगों में भारी बेचैनी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी दुकानों की नियमित जांच और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *