Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में मतदाता पंजीकरण शुरू: डीएम ने SIR के तहत निर्वाचक नामावलियों का किया प्रकाशन

दिनांक: Tuesday, 06 January 2026 | समय: 10:58 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2025–26 के अंतर्गत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद रायबरेली की सभी 06 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों- 177 बछरावां (अ.जा.), 179 हरचंदपुर, 180 रायबरेली, 181 सलोन (अ.जा.), 182 सरेनी एवं 183 ऊंचाहार—के मतदेय स्थलों पर निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया गया।

इसी क्रम में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गोरा बाजार, रायबरेली में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आईटीआई की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने 05 छात्राओं को फॉर्म-06 प्रदान कर मतदाता पंजीकरण का औपचारिक शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के सभी चरण समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए गए हैं। आज जनपद की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन कर पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जिनकी आयु 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे अवश्य अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं। “आज का युवा हमारा भविष्य है, मतदाता पंजीकरण कराकर अपने मताधिकार को सुरक्षित करें,”-डीएम ने कहा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, उप जिलाधिकारी विवेक राजपूत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, तहसीलदार सदर आकृति श्रीवास्तव, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी फिरोज अहमद सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूचियों का किया प्रकाशन

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता ड्राफ्ट सूची तथा लखनऊ खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया। इस दौरान संबंधित दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूचियां उपलब्ध कराई गईं।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *