Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

बछरावां विधानसभा में मतदाता दिवस: मानव श्रृंखला, रैली और युवा मतदाताओं का सम्मान

दिनांक: Sunday, 25 January 2026 | समय: 06:21 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। 177-विधानसभा बछरावां में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन रामलीला मेला मैदान, महराजगंज में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हर्षिता माथुर, जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने की, जबकि डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजरों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 18–19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाताओं को भी सम्मान प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर मानव श्रृंखला के माध्यम से भारत का नक्शा भी बनाया गया, जिसमें करीब 1000 लोगों ने भाग लिया। साथ ही, मतदाता जागरूकता रैली निकालकर आमजन को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

इसी क्रम में जनपद की सभी तहसीलों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय मतदाता शपथ दिलाई गई और आगामी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अमृता सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चन्द्रा, उप जिलाधिकारी महराजगंज गौतम सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *