अवध विहार में 20 लाख से बनेगी नई सड़क और नाली, शिलान्यास के बाद कॉलोनीवासियों में खुशी की लहर

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। लखनऊ के सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड 18 के अंतर्गत अवध विहार कॉलोनी में आज दिन मंगलवार को इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास पार्षद रामनरेश रावत जी के दिशा-निर्देश में उनके प्रतिनिधि संतोष त्रिपाठी द्वारा संपन्न कराया गया।

पहला निर्माण कार्य दिलीप सिंह के मकान से मदन गुप्ता के घर होते हुए विमल श्रीवास्तव के मकान तक 60 मीटर लंबी और 4 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग रोड व नाली का है। वहीं दूसरा निर्माण कार्य अवध विहार की मीरा सिंह के मकान से सीता देवी के मकान होते हुए खान साहब के घर तक लगभग 160 मीटर लंबी और 4 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण का है।

शिलान्यास कार्यक्रम विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। पूजा-अर्चना के बाद रामेश्वर त्यागी और ऋषि राम से नारियल फोड़वाकर तथा प्रवीण बक्शी और संजय ओझा से फावड़ा चलवाकर दोनों कार्यों का शुभारंभ कराया गया।

बताया गया कि डूडा विभाग से लगभग 20 लाख रुपये की धनराशि से इन सड़कों और नालियों का निर्माण किया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जल निकासी और आवागमन की समस्या में काफी राहत मिलेगी।

शिलान्यास के बाद कॉलोनीवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को माला पहनाई और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। अवध विहार कॉलोनी की ओर से संतोष त्रिपाठी और अन्य निवासियों ने महापौर सुषमा खर्कवाल और विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह सहित संबंधित जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान आलोक श्रीवास्तव (सेक्टर संयोजक), रितेश दुबे, चंदन, फूलचंद गौतम, प्रखर, दीपक प्रजापति, प्रिंस, आशीष रावत, कासिम, अनीता बक्शी, मीरा सिंह, चंद्रमुखी शर्मा, सीता देवी सहित कॉलोनी के तमाम लोग उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts