Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: फाल्ट सुधारते समय युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

दिनांक: Sunday, 28 September 2025 | समय: 04:41 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रोस्टिंग के दौरान बिना शटडाउन खंभे पर चढ़ा था युवक, अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू होने से हुआ हादसा

रायबरेली। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के हथिगवां मजरे भीतरगांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत खींची गई 11 हजार वोल्ट लाइन पर फाल्ट सुधारने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित युवक की पहचान रजोले (36 वर्ष), पुत्र संकठा प्रसाद तिवारी निवासी हथिगवां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह गांव में लाइन रोस्टिंग के दौरान बिना शटडाउन लिए खंभे पर चढ़कर फाल्ट सुधार रहा था। इसी बीच अचानक विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई और युवक करंट की चपेट में आ गया।

करंट लगने से उसका शरीर झुलस गया और तेज झटके के कारण वह खंभे से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने तत्काल उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे कराने की सलाह दी।

लेकिन सीएचसी खीरों में लंबे समय से एक्स-रे की सुविधा बंद पड़ी होने के कारण घायल को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर नाराज़गी जाहिर करते हुए सवाल उठाए कि अगर समय पर उचित इलाज न मिला तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *