Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली: अहमदाबाद से लौटते समय ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, दुकनहां गांव में पसरा मातम

दिनांक: Sunday, 05 October 2025 | समय: 11:36 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। थाना खीरों क्षेत्र के दुकनहां गांव का एक युवक शनिवार सुबह अहमदाबाद से घर लौटते समय ट्रेन से गिरकर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार दुकनहां निवासी रामकिशुन का पुत्र अनूप कुमार (22 वर्ष) अपने दो भाइयों सुनील कुमार और दीपू के साथ गुजरात के अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में काम करता था। तीनों भाई शुक्रवार रात ट्रेन से अपने गांव लौट रहे थे। यात्रा के दौरान अनूप ट्रेन के दरवाजे के पास बैठा हुआ था तभी शनिवार तड़के करीब सुबह पाँच बजे मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के श्यामगढ़ स्टेशन के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया।

ट्रेन की गति तेज होने के कारण अनूप कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव कई टुकड़ों में बंट गया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

दुःखद घटना की खबर मिलते ही दुकनहां गांव में कोहराम मच गया। मृतक के पिता रामकिशुन, माता माया देवी, भाइयों सुनील, दीपू, धर्मेंद्र, बहनों सुमन, पूनम और भाभियों कमला व रीता का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को जब शव गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया। अंतिम संस्कार गेंगासो घाट पर किया गया।

थाना खीरों के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि “घटना की जानकारी प्राप्त हुई है,परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।”

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *