Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से 450 से अधिक युवाओं ने देखी राष्ट्रप्रेरक फिल्म ‘धुरंधर’

दिनांक: Saturday, 27 December 2025 | समय: 11:35 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, मनोरंजन, लखनऊ
  • संजय दत्त की वर्चुअल उपस्थित ने बढ़ाया जोश, विधायक राजेश्वर ने 450 युवाओं को दिखाई फिल्म धुरंधर
  • युवा आइकॉन विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘धुरंधर’ की विशेष स्क्रीनिंग के माध्यम से युवाओं में किया राष्ट्रप्रेम का संचार
  • सरोजनीनगर में राष्ट्र निर्माण का संदेश: युवाओं के लिए विधायक राजेश्वर ने की ‘धुरंधर’ की विशेष स्क्रीनिंग
  • युवाओं को सही विचार और दिशा देने की पहल: फिनिक्स यूनाइटेड मॉल में ‘धुरंधर’ स्क्रीनिंग
  • सरोजनीनगर में ‘धुरंधर’ की खास स्क्रीनिंग, अभिनेता संजय दत्त भी वर्चुअली शामिल हुए

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के वैचारिक, नैतिक एवं राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की दिशा में एक और सशक्त पहल करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा शुक्रवार को कानपुर रोड स्थित फिनिक्स यूनाइटेड माल में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म धुरंधर की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस आयोजन के माध्यम से सरोजनीनगर क्षेत्र के 450 से अधिक युवाओं ने फिल्म देखी और राष्ट्रनायकों के आदर्श, त्याग, अनुशासन तथा देश के प्रति कर्तव्यबोध से जुड़ने का अवसर प्राप्त किया।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म में दमदार अभिनय के माध्यम से एक पुलिस अधिकारी के चरित्र को दमदार ढंग से जीवंत बनाने वाले सुप्रसिद्ध अभिनेता संजय दत्त भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े, जिससे उपस्थित युवाओं का उत्साह और प्रेरणा दोनों ही कई गुना बढ़ गया। विधायक ने संजय दत्त से फिल्म में उनके द्वारा किए गए अभिनय की तारीफ की, इस दौरान अभिनेता ने लखनऊ आने और सरोजनीनगर के युवाओं से मिलने की बात भी कही। फिल्म प्रदर्शन के दौरान विधायक डॉ. सिंह ने थियेटर में स्वयं उपस्थित रहकर युवाओं का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

इस दौरान युवाओं में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना साफ नजर आई। फिल्म ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि युवाओं को सही विचार, सही प्रेरणा और सही दिशा का सशक्त संदेश भी दिया।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस अवसर पर युवाओं को संदेश दिया कि हमें हर परिस्थिति के लिए सदैव सजग, सतर्क और तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि चाहे वह पुलवामा, उरी, अक्षरधाम, संसद पर हमला या मुंबई जैसे आतंकी हमले हों,इन सभी घटनाओं ने यह सिखाया है कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल सीमाओं पर नहीं, बल्कि सजग नागरिकों और जागरूक युवाओं के संकल्प से सुनिश्चित होती है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि देशभक्ति केवल भावना नहीं, बल्कि निरंतर तैयारी, अनुशासन और राष्ट्र प्रथम के संकल्प का नाम है। प्रत्येक युवा को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए, राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए मानसिक रूप से हमेशा तैयार रहना चाहिए यही सच्ची देशभक्ति है और यही सशक्त भारत की पहचान है।

डॉ. राजेश्वर सिंह का स्पष्ट मानना है कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव जागरूक, संस्कारित और राष्ट्रप्रेम से प्रेरित युवाओं से ही तैयार होती है। इसी सोच के अनुरूप यह पहल युवाओं को इतिहास से जोड़ने, आत्मगौरव जागृत करने और सकारात्मक नागरिक दृष्टि विकसित करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रही। सरोजनीनगर में युवाओं को राष्ट्रप्रेम, आत्मगौरव, अनुशासन और सकारात्मक सोच से जोड़ने वाले ऐसे प्रेरक और मूल्य-आधारित अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *