योगेश कुमार त्रिवेदी बने यूपी आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ के रायबरेली जिला युवा अध्यक्ष

  • यूपी आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ ने सौंपी जिम्मेदारी, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर

रायबरेली। उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ ने संगठन का विस्तार करते हुए योगेश कुमार त्रिवेदी को रायबरेली जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है। संगठन ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वह संगठन की विचारधारा और अनुशासन के अनुरूप आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने योगेश कुमार त्रिवेदी को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा शुभचिंतकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारी संघ ने जानकारी देते हुए कहा कि संगठन ‘एकता, संघर्ष और सम्मान’ के मूल मंत्र पर कार्य कर रहा है। प्रदेश के आउटसोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के लिए संगठन निरंतर संघर्षरत रहेगा।

संगठन ने कहा कि नई टीम के सहयोग से कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा तथा संगठन को प्रदेश और जिला स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts