Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

लखनऊ के लिए 20 साल का आधुनिक ट्रैफिक रोडमैप प्रस्तावित, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने CM योगी को सौंपा इंटीग्रेटेड प्लान

दिनांक: Sunday, 08 February 2026 | समय: 10:40 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ को दीर्घकालिक रूप से सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम यातायात व्यवस्था से लैस करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 20-वर्षीय Integrated Traffic & Urban Mobility Strategy का विस्तृत प्रस्ताव सौंपा है।

प्रस्ताव का उद्देश्य राजधानी में बढ़ते वाहनों, जाम और सड़क सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए दीर्घकालिक, समन्वित और डेटा-आधारित नीति लागू करना है। विधायक ने कहा कि लखनऊ में बढ़ती आबादी, तेज़ी से बढ़ता वाहन पंजीकरण और बदलती शहरी आवश्यकताओं को देखते हुए अब ट्रैफिक प्रबंधन को अल्पकालिक उपायों तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है।

इसके लिए बहु-विभागीय समन्वय के साथ दीर्घकालिक रोडमैप आवश्यक है। प्रस्ताव में VAHAN डेटा का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि वर्ष 2025 तक लखनऊ में लगभग 31.8 लाख वाहन पंजीकृत हो चुके हैं, जबकि हर वर्ष 1.2 से 1.5 लाख नए वाहन सड़कों पर जुड़ रहे हैं। इस तेज़ वृद्धि के कारण ट्रैफिक जाम, पार्किंग दबाव और सड़क दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ा है।

डॉ. सिंह ने ट्रैफिक प्रबंधन को केवल पुलिसिंग तक सीमित न रखते हुए Multi-Department Traffic Management Task Force के गठन की सिफारिश की है। प्रस्तावित टास्क फोर्स में पुलिस, शहरी विकास विभाग, एलडीए, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग, मेट्रो और स्मार्ट सिटी सेल को शामिल करने का सुझाव दिया गया है। इसके साथ ही अनिवार्य मासिक समीक्षा बैठकों के माध्यम से निर्णयों को डेटा-ड्रिवन, समयबद्ध और जवाबदेह बनाने पर बल दिया गया है।

रोडमैप में भविष्य-केंद्रित समाधानों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है, जिनमें मेट्रो और बीआरटी नेटवर्क का विस्तार, एआई-आधारित स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम, वैज्ञानिक ढंग से विकसित वेंडिंग ज़ोन, अवैध अतिक्रमणों की स्थायी व्यवस्था, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित अवसंरचना तथा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा शामिल है।

प्रस्ताव सौंपते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि वाहनों की तेज़ी से बढ़ती संख्या के बीच Reactive उपायों से आगे बढ़कर Integrated Planning और Multi-Department Coordination अपनाना समय की मांग है। उनके अनुसार, यही दृष्टिकोण लखनऊ को एक आधुनिक और ट्रैफिक-रेडी राजधानी बनाने में सहायक होगा।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *