महाराजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, कोल्हुई तिराहे पर 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत

सौरभ जायसवाल

महाराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुई तिराहा स्थित गन्ना समिति कार्यालय के सामने शनिवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामजीत पुत्र रघुवीर निवासी हाता बेला टोला बसहवा थाना बृजमनगंज उम्र लगभग 60 वर्ष, शनिवार रात करीब 10 बजे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल स्थित मोर्चरी हाउस, महाराजगंज भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोल्हुई तिराहा क्षेत्र में रात के समय यातायात दबाव और रोशनी की कमी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। घटना के बाद कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts