Saturday, 31 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Saturday
31 October 2026
ताज़ा खबर
महराजगंज में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तारबृजमनगंज के चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में मनाई गई सरदार पटेल की जयंतीमहराजगंज में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चारों पहिए हवा में उठे, चालक सुरक्षितडीएम ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पणमहराजगंज: बृजमनगंज में दो दिनों की बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें, खेतों में बिछी धान की खड़ी फसलयूपी में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू, रायबरेली-लखनऊ और उन्नाव के किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSPअमित शाह के लखनऊ आगमन पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया स्वागत, बोले- उनका मार्गदर्शक संदेश हमारे लिए ब्रह्मवाक्यरायबरेली में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार पटेल की जयंतीमहराजगंज में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तारबृजमनगंज के चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में मनाई गई सरदार पटेल की जयंतीमहराजगंज में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चारों पहिए हवा में उठे, चालक सुरक्षितडीएम ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया माल्यार्पणमहराजगंज: बृजमनगंज में दो दिनों की बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें, खेतों में बिछी धान की खड़ी फसलयूपी में 1 नवंबर से धान खरीद शुरू, रायबरेली-लखनऊ और उन्नाव के किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSPअमित शाह के लखनऊ आगमन पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया स्वागत, बोले- उनका मार्गदर्शक संदेश हमारे लिए ब्रह्मवाक्यरायबरेली में 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में मनाई जाएगी सरदार पटेल की जयंती
महराजगंज

महराजगंज में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

दिनांक: Saturday, 31 October 2026 | समय: 11:13 AM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज
  • युवती की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा, जांच के दौरान मारपीट और धमकी की धाराएं भी बढ़ीं, बनकटी मोड़ से पुलिस ने पकड़ा आरोपी

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज/महराजगंज। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने के आरोप में बृजमनगंज पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार, 30 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे बृजमनगंज-फरेंदा मार्ग पर बनकटी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, एक युवती ने थाने में तहरीर देकर युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया था। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और गवाहों के बयान के आधार पर मुकदमे में मारपीट और धमकी देने से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गईं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने 30 अक्टूबर की रात आरोपी राज विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, उपनिरीक्षक आलोक यादव, कांस्टेबल अभयनारायण राय और विकास पांडेय शामिल रहे।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

बृजमनगंज के चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

31 October 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज/महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र के फुलमनहा स्थित चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…

महराजगंज

महराजगंज में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चारों पहिए हवा में उठे, चालक सुरक्षित

31 October 2026

सौरभ जायसवाल आनंदनगर/महराजगंज। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्रवात अर्नब के दौरान भैया फरेंदा के बाजारडीह के सामने एक कार अनियंत्रित…

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज में दो दिनों की बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की बढ़ाई मुश्किलें, खेतों में बिछी धान की खड़ी फसल

31 October 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महाराजगंज। क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें…