बृजमनगंज के चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती

- प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह ने किया पुष्पांजलि अर्पित, विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का दिया संदेश
सौरभ जायसवाल
बृजमनगंज/महराजगंज। बृजमनगंज क्षेत्र के फुलमनहा स्थित चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन देशभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व से देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके आदर्श आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से सरदार पटेल के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह, उप प्रधानाचार्य बेचन यादव, कार्यालय इंचार्ज कुलदीप कुमार, शिक्षक जनार्दन भारद्वाज, शैलेश पाण्डेय, संजय कुमार, शिक्षिका शिवानी शर्मा, जूली गौड़, आस्मिन खातून, सोनिया शर्मा, मनीषा वर्मा, अंजू वर्मा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।