नादरगंज में प्लस किचन वर्ल्ड का 4वां स्थापना दिवस, स्टाफ संग मनाया वार्षिक उत्सव

[post-views]

शकील अहमद

सरोजनी नगर (लखनऊ)। उत्तर प्रदेश में औद्योगिक वातावरण के निरंतर विस्तार के बीच नादरगंज औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लस किचन वर्ल्ड ने अपने सफल संचालन के चार वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर कंपनी के प्रबंधक केतन ठक्कर ने अपने माता–पिता के साथ केक काटकर उत्सव की शुरुआत की और कर्मचारियों व सहयोगियों के साथ खुशियां साझा कीं।

मूल रूप से मुंबई निवासी केतन ठक्कर ने चार वर्ष पूर्व नादरगंज औद्योगिक क्षेत्र में प्लस किचन वर्ल्ड की स्थापना की थी। कंपनी प्लाईवुड आधारित घरेलू फर्नीचर और मॉड्यूलर किचन के निर्माण व आपूर्ति का कार्य करती है। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ यह प्रतिष्ठान किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है।

वार्षिक उत्सव के दौरान केतन ठक्कर ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य भविष्य में उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में अपनी शाखा स्थापित करना है। उन्होंने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि टीमवर्क और ग्राहकों के विश्वास से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में केतन ठक्कर के पिता हरीश ठक्कर, माता विजयी ठक्कर, भाई परख ठक्कर सहित कंपनी के कर्मचारी आसिफ अंसारी, रहीश अहमद, कृष्ण वर्मा, सतीश, रामा भाई एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्लस किचन वर्ल्ड को चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts