Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बीपीएल कैनवास बाल क्रिकेट का फाइनल: जमुनहिया ने 21 रन से जीता खिताब

दिनांक: Thursday, 15 January 2026 | समय: 06:30 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महाराजगंज)। बृजमनगंज में आयोजित बीपीएल कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया, जिसमें जमुनहिया और कैंपियरगंज की टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमुनहिया की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 131 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैंपियरगंज की टीम ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन 110 रन ही बना सकी। इस तरह जमुनहिया ने 21 रन से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए बंटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में निरंतर बेहतरीन खेल के चलते शेरू को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन समिति की सराहना की।

मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बंटी मद्धेशिया, अमन कसौधन, आकाश जायसवाल, कोच अभिलाष जायसवाल और सूरज सिंह जायसवाल की विशेष प्रशंसा की।

मैच के दौरान खेल मैदान पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, भाजपा नेता योगेंद्र यादव, हरिश्चंद सोनकर, चंदू सिंह, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, प्रधान संघ अध्यक्ष राजू सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और हजारों खेल प्रेमी दर्शक मौजूद रहे। दर्शकों के जोश और तालियों ने फाइनल मुकाबले को यादगार बना दिया।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *