बृजमनगंज में 6वीं श्री खाटूश्याम निशान यात्रा, भक्तों ने गुलाल और जयकारों से सजाया नगर

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में मारवाड़ी समाज के तत्वावधान में शनिवार को श्री खाटूश्याम नरेश की 6वीं भव्य निशान शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने हाथों में निशान पताका लेकर पूरे नगर में भक्ति का वातावरण बना दिया। बाबा के जयकारों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला पड़ाव स्थित शिव मंदिर से मंत्रोच्चारण एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री खाटूश्याम नरेश की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए।

शोभायात्रा में नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरुष भक्त शामिल हुए। सभी श्रद्धालु निशान पताका लेकर भक्ति गीतों और जयकारों के बीच आगे बढ़ते रहे।

गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु झूमते नजर आए। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा रामलीला पड़ाव से रेलवे स्टेशन रोड होते हुए काली मंदिर तक पहुंची और वहां से मुख्य मार्गों से गुजरते हुए प्राइमरी स्कूल के समीप स्थित श्याम मंदिर पर संपन्न हुई। मार्ग में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव का आनंद लिया।

महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। अरविंद खरवार, बृजेश पाल सहित कई पुलिसकर्मी तैनात रहे और पूरी यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी, समाजसेवी नटवर जी, बैधनाथ अग्रवाल, उमंग मोदी, अनूप मोदी, कुंदन अग्रवाल, कृष्ण कुमार गोयल, आदित्य अग्रवाल, अभिषेक जायसवाल, छवि गोयल, धीरज गोयल, नीलिमा गोयल, सोना अग्रवाल, पप्पू मारवाड़ी, मुस्कान गोयल, सविता मोदनवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, झीनक चौधरी, सतेंद्र चौधरी, सतपाल चौधरी, सनी कनौजिया, लाल बहादुर यादव, जितेंद्र प्रसाद, अनिल मणि, मनोज जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि यह निशान शोभायात्रा प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाती है, जिसमें नगरवासियों की सक्रिय भागीदारी रहती है। कार्यक्रम का समापन श्याम मंदिर में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts