बृजमनगंज नगर पंचायत में होली मिलन समारोह, गुलाल और भाईचारे के रंग में रंगा कार्यालय

[post-views]

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महाराजगंज)। होली पर्व के मद्देनज़र घोषित अवकाश से पूर्व आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

समारोह में प्रशासनिक अधिकारी सुरभि मिश्रा, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। पारंपरिक अंदाज में रंग-गुलाल के साथ सभी ने त्योहार की खुशियां साझा कीं।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य क्षेत्र में हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है। त्योहार आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में बड़े बाबू रमेश चौधरी, राहुल कुमार, आदित्य राय, सागर कनौजिया, सतेंद्र चौधरी, कासिम, गुड्डू पांडे, राकेश, मधु चौरसिया, आशा देवी, सभासद झिनक विश्वकर्मा, सनी कनौजिया, राजकुमार चौरसिया, सुरेंद्र कन्नौजिया सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और सामूहिक रूप से होली मिलन का आनंद लिया।

समारोह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कर्मचारियों ने एक-दूसरे के साथ मिठाइयां साझा कीं और आगामी होली पर्व को उत्साहपूर्वक मनाने का संकल्प लिया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts