लखनऊ: अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण को लेकर विवाद, फायरिंग की अफवाह के बीच 7 आरोपी गिरफ्तार

शकील अहमद

बंथरा, लखनऊ। थाना बंथरा क्षेत्र के ग्राम अंबेडकरनगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माल्यार्पण को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई, हालांकि पुलिस के अनुसार किसी व्यक्ति को गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में करन गौतम, अमन कुमार गौतम, विपिन कुमार, पवन गौतम, आकाश रावत, अरविंद और राज शामिल हैं। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई के बाद स्थिति नियंत्रण में है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts