Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

एम्स रायबरेली में 8 बेड का डीआर-टीबी सेंटर का हुआ उद्घाटन, दवा-प्रतिरोधी टीबी मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

दिनांक: Wednesday, 12 November 2025 | समय: 11:19 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। एम्स रायबरेली में ड्रग रेजिस्टेंट टीबी (Drug Resistant Tuberculosis) मरीजों के लिए 8 बेड वाले डीआर-टीबी सेंटर (DR TB Centre) का शुभारंभ किया गया। इस सेंटर का उद्घाटन डॉ. अमिता जैन, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एम्स रायबरेली द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान की डीन (एकेडमी) प्रो. डॉ. नीरज कुमारी, डीन (एग्जामिनेशन) प्रो. डॉ. प्रगति गर्ग, और डीन (रिसर्च) प्रो. डॉ. अर्चना वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। लखनऊ से आए अतिथि डॉ. राजीव गर्ग (KGMU) और डॉ. अजय कुमार वर्मा (KGMU) सहित नोडल क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह (रायबरेली) ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

डीआर-टीबी : इमर्जिंग चैलेंजेस पर सीएमई का आयोजन

उद्घाटन के बाद “DR-TB: Emerging Challenges” विषय पर एक CME (Continuing Medical Education) का आयोजन किया गया। सीएमई में डॉ. प्रमोद कुमार (नोडल ऑफिसर, कोर कमेटी NTEP, एम्स रायबरेली), डॉ. सना इलाही (कोऑर्डिनेटर, NTEP) और डॉ. महेंद्र कुमार मीणा (नोडल अधिकारी, DR-TB एम्स) ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में हिस्सा लिया।

इस दौरान राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) से जुड़े अधिकारी अभय मिश्रा (जिला प्रोग्राम समन्वयक), मनीष श्रीवास्तव (जिला PPM समन्वयक), अतुल कुमार (जिला PMDT समन्वयक), अलंकार शर्मा (वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक), अखिलेश त्रिवेदी (STLS) सहित अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे।

एम्स रायबरेली के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. अमिता जैन ने कहा कि “डीआर-टीबी सेंटर की स्थापना का उद्देश्य दवा-प्रतिरोधी टीबी के मरीजों को बेहतर इलाज, निगरानी और परामर्श की एकीकृत सुविधा प्रदान करना है। यह संस्थान की जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *