Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली कोषागार ने पेंशनर्स से कहा-जल्द कराएं भौतिक सत्यापन, साथ लाएं पैन और आधार कार्ड

दिनांक: Wednesday, 12 November 2025 | समय: 11:07 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. भावना श्रीवास्तव ने जिले के सभी पेंशनभोगियों (Pensioners) से अपील की है कि वे अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा कर भौतिक सत्यापन (Physical Verification) समय से पूरा कराएं।

उन्होंने बताया कि कोषागार रायबरेली में किसी भी कार्य दिवस में बैंक पासबुक, पैन कार्ड और आधार कार्ड के साथ स्वयं उपस्थित होकर सत्यापन कराया जा सकता है।
जीवन प्रमाण पत्र के फार्म कोषागार में निःशुल्क उपलब्ध हैं।

सत्यापन प्रक्रिया इस प्रकार होगी

कोषागार में पेंशन लेखाकार द्वारा पेंशनर के अभिलेखों का मिलान कर जीवन प्रमाण पत्र हस्ताक्षरित किया जाएगा।

इसके बाद पेंशनर को वरिष्ठ कोषाधिकारी या सहायक कोषाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर भौतिक सत्यापन कराना होगा।

सत्यापन पूर्ण होने पर सत्यापन अधिकारी द्वारा रसीद प्रदान की जाएगी।

बैंक शाखा के माध्यम से भी सुविधा

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि शासनादेश के अनुसार संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक को भी जीवन प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत किया गया है। पेंशनर अपनी पेंशन वाली शाखा में भी प्रमाण पत्र दे सकते हैं, लेकिन बैंक शाखा से जारी जीवन प्रमाण पत्र को बैंक के कवरिंग लेटर सहित मुख्य शाखा प्रबंधक के प्रतिहस्ताक्षर के साथ कोषागार प्रेषित किया जाना अनिवार्य होगा।

वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. भावना श्रीवास्तव ने कहा कि “सभी पेंशनर समय पर अपना भौतिक सत्यापन कराकर पेंशन वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें।”

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *