Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तराखंड

बाजपुर में गन्ना रकबा बढ़ाने के निर्देश, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

दिनांक: Monday, 06 April 2026 | समय: 11:49 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तराखंड

सलमान खान

बाजपुर, उधम सिंह नगर। बाजपुर को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री के अतिथि गृह में एसडीएम महोदया एवं प्रधान प्रबंधक चीनी मिल अमृता शर्मा की उपस्थिति में चीनी मिल अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में गन्ना विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

गोष्ठी के दौरान गन्ना बुवाई की प्रगति, उन्नत प्रजातियों के विस्तार, बीज उत्पादन तथा आगामी पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गन्ना रकबा बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे उत्पादन में वृद्धि हो और किसानों को अधिक लाभ मिल सके।

मंत्री जी ने दो टूक शब्दों में कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आंकड़े पहले से ही स्पष्ट, सटीक और पारदर्शी रूप में उपलब्ध कराए जाएं, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

किसानों के हित पर जोर

बैठक में गन्ना किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने भी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।

बैठक में साफ संकेत दिया गया कि गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए अब जिम्मेदारी तय की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

उत्तराखंड

बाजपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी पड़ोसी के खिलाफ तहरीर

04 May 2026

सलमान खान उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने…

उत्तराखंड

बाजपुर में जलभराव से निपटने की तैयारी तेज, चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने शुरू कराई नालों की सफाई

04 May 2026

सलमान खान उत्तराखंड के बाजपुर शहर में बारिश के मौसम से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *