फुलमनहा में शिक्षक सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक को भावभीनी विदाई, ‘रमा’ पत्रिका का विमोचन

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। रमानाथ उमाशंकर इंटर कॉलेज, फुलमनहा में शुक्रवार को सेवानिवृत्त शिक्षक भोला यादव को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों, छात्रों एवं गणमान्य लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘रमा’ का भी भव्य विमोचन किया गया। इस पत्रिका के संपादन में विद्यालय के प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य तेज प्रताप सिंह तथा अन्य शिक्षाविदों का विशेष योगदान रहा।

बताया गया कि ‘रमा’ पत्रिका वर्षों से छात्रों के व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण और शैक्षिक प्रेरणा का महत्वपूर्ण माध्यम रही है, जिसमें सभी शिक्षकों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग रहता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सेवानिवृत्त शिक्षक भोला यादव के लंबे शिक्षकीय जीवन और योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि उनका मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन ब्रजेंद्र पांडेय ने किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य तेज प्रताप सिंह, रमाशंकर यादव, विनीत कुमार श्रीवास्तव, शिक्षक नेता अशोक रॉय, विवेक सिंह, जयशंकर चौरसिया, अंकुश परिहार, मंतोष कुमार जायसवाल, सत्य प्रकाश माधव, सुधीर कुमार त्रिपाठी, राजीव कुमार, रामविलास, विजय शंकर शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, रामचंद्र यादव, डॉ. बीरेंद्र, कंचन लता सिंह, पार्वती चौरसिया, यशवंत कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

समारोह का माहौल सम्मान, स्नेह और भावनाओं से ओतप्रोत रहा, जहां सभी ने सेवानिवृत्त शिक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन न केवल एक विदाई समारोह रहा, बल्कि शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक भी बना।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts