बृजमनगंज में रेलवे अंडरपास के पास अज्ञात युवक का मिला शव

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करीब 25 वर्षीय युवक का शव बृजमनगंज रेलवे स्टेशन से लगभग 2 किलोमीटर दूर फूलमनहा टोला रघुनाई जोत स्थित रेलवे अंडर क्रॉसिंग के पास पाया गया।

बताया जा रहा है कि शव का दाहिना पैर कटा हुआ था, जिससे घटना की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सुबह करीब 8 बजे रेलवे स्टेशन की ओर से घटना की सूचना बृजमनगंज पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अज्ञात युवक की पहचान और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *