बकाया मानदेय को लेकर रोजगार सेवकों की कलमबंद हड़ताल, 9 दिन तक कार्य बहिष्कार

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। बकाया मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर बृजमनगंज विकास खंड के रोजगार सेवकों ने शुक्रवार से कलमबंद सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल प्रांतीय रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर की जा रही है, जो आगामी नौ दिनों तक जारी रहेगी।

इस संबंध में रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी कृष्ण कांत शुक्ला को एक पत्र भी सौंपा। उन्होंने बताया कि इससे पहले 23 मार्च और 1 अप्रैल को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी बीडीओ के माध्यम से दिया गया था, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई।

रोजगार सेवकों का कहना है कि लगातार अनदेखी से क्षुब्ध होकर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हड़ताल के दौरान उनसे किसी भी प्रकार का विभागीय कार्य न लिया जाए।

इस दौरान शतरजीत, फूलकुवर, अरविंद कुमार, लक्ष्मी सिंह, श्यामदेव, राममिलन, रम्भा सिंह सहित कई रोजगार सेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *