बृजमनगंज सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं को मुख स्वास्थ्य का प्रशिक्षण, जागरूकता पर जोर

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज में आशा कार्यकर्ताओं को मुख स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण डेंटल सर्जन डॉ. अफरीन कादिर द्वारा प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. अफरीन कादिर ने आशा कार्यकर्ताओं को मुख स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न मुख रोगों के लक्षण, उनके बचाव और उपचार के तरीकों को सरल भाषा में समझाया।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें, ताकि समय रहते उचित उपाय अपनाकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सके।

इस दौरान अजय पाल (दंत विज्ञान), आशा कार्यकर्ता सुनीता जायसवाल, अंजू मिश्रा, नूरजहां, अनीता देवी, रानी, सुरेखा शर्मा, कुसुम वर्मा सहित कई अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts