Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली में 60 वर्षीय वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिला, बेटे की शादी से पहले घर में मातम

दिनांक: Saturday, 18 April 2026 | समय: 11:24 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली (चंदापुर)। थाना क्षेत्र के मऊ गांव में एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वृद्ध ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतक की पहचान भगवान दीन उर्फ छैला, निवासी अलहदी का पुरवा (मऊ गर्वी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात करीब 11 बजे गांव से दूर खेत में सफेदा के पेड़ से उनका शव अंगौछे के सहारे लटका हुआ मिला।

परिजनों के अनुसार भगवान दीन शाम करीब 5 बजे मिट्टी से लौटकर घर आए थे और इसके बाद खेत की ओर चले गए। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार को चिंता हुई और उन्होंने खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद उनका शव खेत में लटका मिला।

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। परिवार में 6 मई को बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं और घर में खुशी का माहौल था, जो इस घटना के बाद गम में बदल गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *