रायबरेली में चूल्हे की चिंगारी से भीषण आग: तीन घर जले, छह मवेशियों की मौत

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के खांडेपुर मजरे गुमान खेड़ा गांव में चूल्हे से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। इस हादसे में छह मवेशियों की भी दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खांडेपुर निवासी हनुमान के घर में दोपहर के समय उसकी पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी अचानक तेज हवा चलने लगी और चूल्हे से निकली चिंगारी छप्पर में जा लगी, जिससे आग भड़क उठी।

आग तेजी से फैलते हुए पड़ोसी नसीर खान और रामराज के घर तक पहुंच गई। नसीर खान के यहां बंधी छह बकरियां आग की चपेट में आकर जल गईं, जबकि तीनों परिवारों की गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि सूचना देने के बाद भी करीब एक घंटे तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।

घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *