रायबरेली की प्रतिमा मौर्या ‘ट्विंकल’ ने शिक्षा के लिए बढ़ाया कदम, गरीब बच्चों को किया प्रेरित

ऊंचाहार, रायबरेली। कहते हैं कि एक छोटा सा दीपक भी घनघोर अंधेरे को दूर कर सकता है। इसी सोच को साकार करते हुए ऊंचाहार की युवा समाजसेवी प्रतिमा मौर्या ‘ट्विंकल’ शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं।

सवैया धनी गांव के पूर्व प्रधान राजेश मौर्य की पुत्री ट्विंकल अपने पितामह से मिली प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए गरीब और असहाय बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रही हैं। उनका मानना है कि शिक्षा ही वह आधार है, जो व्यक्ति के जीवन में सफलता, आत्मविश्वास और सही दिशा प्रदान करता है।

इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने विकासखंड डीह के उच्च प्राथमिक विद्यालय पोठई में पहुंचकर मेधावी छात्र-छात्राओं को स्टेशनरी सामग्री वितरित की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनके इस प्रयास से बच्चों का उत्साह बढ़ा और उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

ट्विंकल द्वारा यह सामाजिक कार्य उनके पितामह रामनाथ सेठ की स्मृति में स्थापित ‘सेठ राम मौर्य ट्रस्ट’ के माध्यम से किया जा रहा है, जो समाज में शिक्षा और जागरूकता फैलाने के लिए सक्रिय है।

ट्विंकल का संकल्प

ट्विंकल का कहना है, “मेरे बाबा ने समाज में जागरूकता की अलख जगाई थी। मैं चाहती हूं कि पैसे की कमी से किसी भी बच्चे की पढ़ाई न रुके। शिक्षा ही वह उजाला है, जो हर अंधेरा दूर कर सकता है। मेरा सपना है कि रायबरेली जिले का कोई भी बच्चा अनपढ़ न रहे।”

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts