उधमपुर बस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में हुई बस दुर्घटना में जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से अनुग्रह राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि इस हादसे में मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख तथा घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा,
“जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। मैं अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

उन्होंने कहा कि इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पीएमएनआरएफ से ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की सहायता दी जाएगी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts