महराजगंज: मानदेय बकाया को लेकर रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, खंड विकास कार्यालय पर धरना

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। खंड विकास कार्यालय परिसर में मंगलवार को ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रांतीय आह्वान पर कलम बंद हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे रोजगार सेवकों ने बताया कि उन्हें पिछले आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस संबंध में वे कई बार मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

उन्होंने बताया कि प्रांतीय संगठन के आह्वान पर 17 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कलम बंद हड़ताल की जा रही है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
रोजगार सेवकों ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक प्रांतीय स्तर से कोई स्पष्ट निर्देश प्राप्त नहीं होता, तब तक उन पर किसी भी प्रकार का कार्य करने का दबाव न बनाया जाए।

धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रविजय यादव, उपाध्यक्ष सतरजीत, महामंत्री दिव्य प्रकाश के साथ राममिलन प्रजापति, रामनिवास, धर्मेंद्र सिंह, मनीष यादव, संजय, महादेव, सुजीत राय, अरविंद, श्यामबदन, रमेश, जुबेर, जैनेन्द्र, अजय और फुलकुवर सहित कई रोजगार सेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *