लखनऊ: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट में कार्रवाई

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 जनवरी 2026 को वादिनी ने थाना सरोजनीनगर में तहरीर देकर बताया था कि 19 फरवरी 2026 को उसकी नाबालिग पुत्री को घर पर दूध देने आने वाला युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले में गठित पुलिस टीम ने सूचना तंत्र के माध्यम से 15 अप्रैल 2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं भी बढ़ाई गईं।

पुलिस द्वारा लगातार की जा रही तलाश के बाद आरोपी अखिलेश रावत उर्फ अखिलेश कुमार (उम्र 21 वर्ष), निवासी रानीपुर थाना सरोजनीनगर को 20 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:35 बजे बंथरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *