बाजपुर में निर्माणाधीन लेवाड़ा पुल का एसडीएम ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त चेतावनी

•निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होगी बर्दाश्त: डॉ अमृता शर्मा

सलमान खान

ऊधम सिंह नगर। बाजपुर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने मंगलवार को निर्माणाधीन लेवाड़ा पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी, संबंधित ठेकेदार एवं अन्य विभागीय कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान बाजपुर एसडीएम डॉ अमृता शर्मा ने पुल निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग एवं ठेकेदार को स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बाजपुर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने पुल निर्माण के चलते क्षेत्र में लगने वाले अनावश्यक ट्रैफिक जाम की समस्या पर भी गंभीरता से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और निर्माण कार्य के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं बाजपुर एसडीएम डॉ अमृता शर्मा के समक्ष रखीं, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *