Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
लखनऊ

लखनऊ से पहली उड़ान 22 अप्रैल को, 427 हज यात्री होंगे रवाना

दिनांक: Tuesday, 21 April 2026 | समय: 10:56 PM | लेखक: | श्रेणी: लखनऊ

लखनऊ। हज–2026 के तहत उत्तर प्रदेश से हज यात्रियों की पहली उड़ान 22 अप्रैल, 2026 को लखनऊ उड़ान स्थल से अपराह्न 02:20 बजे रवाना होगी। फ्लाईनास एयरलाइंस की उड़ान संख्या एक्स0वाई0 8042 से कुल 427 हज यात्री पवित्र यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे, जिनमें 222 पुरुष एवं 205 महिला यात्री शामिल हैं।

इस उड़ान में सर्वाधिक 278 यात्री कानपुर नगर जिले से तथा 59 यात्री लखनऊ से हैं, जबकि असम राज्य के भी दो हज यात्री इसी उड़ान से रवाना होंगे।

हज यात्रियों की सुविधा एवं मार्गदर्शन के लिए प्रथम उड़ान के साथ तीन स्टेट हज इंस्पेक्टर को भी भेजा जा रहा है। हज यात्रियों को विदाई देने हेतु मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।

इसी क्रम में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने हज हाउस में व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया और यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने टॉयलेट एवं बाथरूम की साफ-सफाई, कैण्टीन एवं किचन में स्वच्छता के साथ उचित दरों पर ताजा भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, हज यात्रियों को वितरित की जाने वाली स्मार्ट वॉच किट एवं अन्य सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की।

मंत्री ने हज यात्रियों के साथ आने वाले सहयोगियों के लिए भी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिनमें बैठने की सुविधा एवं कूलर आदि की व्यवस्था शामिल है। वाहनों की पार्किंग के लिए सैनिक स्कूल के सामने विशेष प्रबंध किए गए हैं।

हज यात्रियों के ठहरने के कक्षों को वातानुकूलित किया गया है तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रदेश सरकार द्वारा हज यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए व्यापक और सुव्यवस्थित तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

संबंधित ख़बरें

लखनऊ

मिशन शक्ति व बहू-बेटी अभियान के तहत कृष्णानगर पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

02 August 2026

शकील अहमद कृष्णानगर (लखनऊ)। पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में मिशन शक्ति एवं बहू-बेटी अभियान के अंतर्गत…

लखनऊ

Lucknow News: जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

02 August 2026

शकील अहमद बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिजनौर पुलिस…

लखनऊ

हरियाली का संकल्प: केशव नगर केशव कुंज कल्याण समिति ने शांति नगर में किया वृक्षारोपण

02 August 2026

शकील अहमद सरोजनी नगर (लखनऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केशव नगर केशव कुंज…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *