सह संपादक एसके सोनी निष्पक्ष दर्पण राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ND NEWS
रायबरेली। यूपी० बोर्ड परीक्षा 2026 के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के घोषित परिणामों में जनपद भर के स्कूल कालेजों में खुशी का माहौल रहा।
रायबरेली जनपद में अगर टॉप 3 की बात करें तो हाईस्कूल में तनु जायसवाल ने 96.83 मॉर्डन पब्लिक स्कूल इंटर कालेज सलोन, सर्वेश कुमार मिश्रा 96.50 प्रतिशत, एसवीएम इंटर कॉलेज ऊर्जा विहार ऊंचाहार, अभिषी साहू 96.50 प्रतिशत न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन मुराईबाग, दृष्टि गुप्ता 95.50 प्रतिशत एसवीएम इंटर कॉलेज ऊर्जा विहार ऊंचाहार, सोनाली सिंह 95.50 प्रतिशत मॉर्डन पब्लिक स्कूल इंटर कालेज सलोन ने बाजी मारी वहीं इंटर मीडिएट में टॉप पर रही नंदिनी गुप्ता 93.80 प्रतिशत वीणा पाणि इंटर कॉलेज मलिकमऊ, जया शुक्ला 93.40 प्रतिशत एसएनएसवीएम इंटर कॉलेज गौरा, वैष्णवी प्रतिशत 92.60 प्रतिशत बाबू सिंह इंटर कॉलेज छिवलहा द्वारा टॉप 3 में नाम दर्ज करवाया।
खीरों क्षेत्र का न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर कॉलेज का बेहतर प्रदर्शन
विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी विकास खण्ड खीरों के श्रेष्ठ शिक्षण संस्था न्यू सरस्वती ज्ञान मन्दिर इण्टर कॉलेज खीरों-रायबरेली के छात्र-छात्राओं ने जिले में परचम लहराया। हाईस्कूल में कु० सची ने 92 16% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इण्टरमीडिएट के घोषित परिणामों में विद्यालय की छात्रा निधी श्रीवास्तव ने 91.2% अंक अर्जित कर जनपद में सातवां स्थान अर्जित करके क्षेत्र का एवं विद्यालय का नाम पूरे जनपद में रोशन किया। इसके साथ ही हाईस्कूल के नैन्शी यादव ने 91.8%, शुभम 91.3%, वीर सोनी, 90.6% के साथ आदर्श श्रीवास्तव ने 89.5% प्रतिशत अंक अर्जित किया वहीं इंटर में निधी श्रीवास्तव ने 91.2% प्रतिशत अंक के साथ जिले में सातवां स्थान बनाया, दिव्यांशी सोनी ने 89.6%, अनामिका ने 87.2%, अविरल त्रिवेदी ने 85.4% प्रतिशत अंकों के साथ आशी गौतम 85.2% प्रतिशत अंक अर्जित किया। अच्छे परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यालय के छात्रों एवं अध्यापकों में बड़ा उल्लास देखने को मिला। विद्यालय के प्रबंधक बी० डी० चक्रवर्ती एवं प्रधानाचार्य शिवमंगल सिंह व व्यवस्थापक विजय शर्मा ने मेधावी छात्र/छात्राओं समेत सभी सफल परीक्षार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के छात्र/छात्राएं व अध्यापक उपस्थित रहे।
रायबरेली जनपद की हाईस्कूल इंटरमीडिएट टॉप 10 सूची पर एक नजर
यूपी के रायबरेली मैं हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंकों के साथ अपने जिले का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं की अगर टॉप10 सूची की बात करें तो हाई स्कूल की तनु जायसवाल ने 96.83 प्रतिशत अंकों के साथ मॉडर्न पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज सलोन का नाम रोशन किया वहीं सर्वेश कुमार मिश्रा 96.50 प्रतिशत अंक पाकर एसवीएम इंटर कॉलेज ऊर्जा विहार ऊंचाहार, अभिषी साहू 96.50 प्रतिशत न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराईबाग, दृष्टि गुप्ता ने 95.50 प्रतिशत ने एसवीएम इंटर कॉलेज ऊर्जा विहार ऊंचाहार, सोनाली सिंह 95.50 प्रतिशत मॉडर्न पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज सलोन, अंशी 95.33 प्रतिशत सिद्धार्थ पब्लिक इंटर कॉलेज अशोक नगर रतंसीपुर, आंचल शुक्ला 95.17 प्रतिशत एसवीएम इंटर कॉलेज ऊर्जा विहार ऊंचाहार, मुस्कान सिंह 95.17 प्रतिशत बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज, रिया पटेल 95.00 प्रतिशत सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सरस्वती नगर, प्राची वैश्य 95.00 प्रतिशत न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराईबाग, साहिल गुप्ता 94.83 प्रतिशत कान्ह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज करहिया बाजार, आराधना भारती 94.83 प्रतिशत बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज, आस्था 94.50 प्रतिशत मॉडर्न पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज सलोन, यशस्वी सिंह 94.33 प्रतिशत एसवीएम इंटर कॉलेज ऊर्जा विहार ऊंचाहार, आराधना गुप्ता 94.33 प्रतिशत जीपीसीएल पब्लिक इंटर कॉलेज बछरावां, सौम्या मौर्या 94.33 प्रतिशत मॉडर्न पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज सलोन, आकांक्षा 94.17 प्रतिशत न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराईबाग, अर्चिता यादव 94.17 प्रतिशत सरस्वती बाल विद्या मंदिर लखनापुर सरेनी ने नाम रोशन किया।

इंटरमीडिएट की टॉप10 सूची पर एक नजर
यूपी के रायबरेली में इंटरमीडिएट टॉप10 सूची की बात करें तो नंदिनी गुप्ता 93.80 प्रतिशत वीणा पाणि इंटर कॉलेज मलिकमऊ, जया शुक्ला 93.40 प्रतिशत एसएनएसवीएम इंटर कॉलेज गौरा, वैष्णवी 92.60 प्रतिशत बाबू सिंह इंटर कॉलेज छिवलहा, अभिषेक अवस्थी 92.40 प्रतिशत विबग्योर पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज शक्ति नगर, दिव्यांशी मौर्या 92.40 प्रतिशत मॉडर्न पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज सलोन, शुभ सिंह 92.00 प्रतिशत राना बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज शंकरपुर, अद्वैत अवस्थी 92.00 प्रतिशत शिव कुमार कैरियर प्लस इंटर कॉलेज शिवगढ़, उम्मे हबीबा 92.00 प्रतिशत न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराईबाग, आर्या पटेल 91.80 प्रतिशत विबग्योर पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज चंदौली, तृप्ति शुक्ला बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज, अभिनव 91.20 प्रतिशत न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराईबाग, खिल्य पांडेय 91.20 प्रतिशत मॉडर्न पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज सलोन, अर्पित मौर्य 91.20 प्रतिशत विबग्योर पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज चंदौली, निधि श्रीवास्तव 91.20 प्रतिशत न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज खीरों, वंदना यादव, 91.00 प्रतिशत न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराईबाग, पलक मिश्रा 91.00 प्रतिशत जीपीसीएल पब्लिक इंटर कॉलेज बछरावां, नैनशी 91.00 प्रतिशत, सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बेलाखारा, मयंक त्रिपाठी 90.80 प्रतिशत बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज, अंशिका तिवारी 90.80 प्रतिशत सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बेलाखारा, निष्ठा सिंह 90.60 प्रतिशत, न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मुराईबाग, मानसी यादव 90.60 प्रतिशत, मॉडर्न पब्लिक स्कूल इंटरमीडिएट कॉलेज सलोन, खुशी तिवारी 90.60 सिद्धार्थ ज्ञानोदय इंटर कॉलेज बेलाखारा बेहतर अंक अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया।
रायबरेली में 70 की उम्र में मौर्य छात्र बनकर पाली भाषा से पास हुए
रायबरेली। शिक्षा उम्र की मोहताज नहीं, बस जज्बा हो जिसका उदाहरण रायबरेली निवासी 70 वर्षीय राजाराम मौर्य में देखने को मिला। 70 की उम्र में राजाराम मौर्य ने गुरुवार को घोषित यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में पाली भाषा विषय से हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बने। आपको बता दे कि मूल रूप से पंजाब के मोगा के रहने वाले राजाराम मौर्य 1956 में जन्म हुआ। प्रारंभिक शिक्षा, स्नातक की पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से तथा परास्नातक (पीजी) की शिक्षा हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला से पूरी की। श्री मौर्य द्वारा परीक्षा को पास करने के बाद वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहे।



















