बाजपुर में बलजीत सिंह सोनी का जोरदार स्वागत, गन्ना मंत्री के आवास पर हुआ कार्यक्रम

सलमान खान

बाजपुर, ऊधम सिंह नगर। राज्य गन्ना मंत्री मंजीत सिंह के निवास स्थान पर देहरादून से पधारे बलजीत सिंह सोनी (उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग, दर्जा राज्य मंत्री) का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान सोनी को सरोपा और कार्पण भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके नवीन दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं समर्थक भी मौजूद रहे।

वक्ताओं ने कहा कि बलजीत सिंह सोनी के नेतृत्व, अनुभव और मार्गदर्शन में समाज के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलेगी तथा अल्पसंख्यक समाज के हितों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश सरकार में उनकी सक्रिय भूमिका से जनहित के कार्यों को गति मिलेगी और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सकेगा।

पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह, सम्मान और शुभकामनाओं से भरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *