Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली के प्रधान अखिलेश यादव बने प्रदेश महासचिव, संगठन में बढ़ा कद

दिनांक: Saturday, 25 April 2026 | समय: 11:58 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

लालगंज (रायबरेली)। विकासखंड की चर्चित ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद बेलहनी के ग्राम प्रधान अखिलेश यादव को ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उनके विकास कार्यों और सक्रिय नेतृत्व को देखते हुए उन्हें संगठन का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

यह निर्णय राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जनपद भदोही के सुरियाँवा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की प्रथम बैठक, मनोनयन एवं शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक चंद्र अवस्थी ने की, जिसमें प्रदेश के 60 से अधिक जनपदों के जिलाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने अखिलेश यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संगठन में पहले से प्रदेश सचिव/प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे अखिलेश यादव को उनके प्रभावी नेतृत्व और ग्रामीण विकास में योगदान के आधार पर सर्वसम्मति से यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त प्रदेश महासचिव अखिलेश यादव ने इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ ग्राम प्रधानों और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।

बैठक के दौरान एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें पंचायत चुनाव समय पर न होने की स्थिति में विकास कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाने या प्रशासक नियुक्त करने की मांग की गई।

अखिलेश यादव की बढ़ती सक्रियता और संगठन में बढ़ती जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे अपने क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *