महराजगंज में ‘मन की बात’ का लाइव प्रसारण, ग्रामीणों ने सुना पीएम मोदी का संबोधन

सौरभ जायसवाल

महराजगंज (बृजमनगंज)। फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के बृजमनगंज ब्लॉक की ग्राम सभा सहजनवा बाबू स्थित बूथ संख्या 66 पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान राजू सिंह के नेतृत्व में किया गया, जहां ग्रामीणों ने लाइव टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम से जुड़े।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचार जनकल्याण, भारतीय संस्कृति, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य हरिश्चंद्र सोनकर, ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदू सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा कन्हैया चौहान, बबलू सिंह, अनुरुद्ध तिवारी, जेपी गौड़, नोहर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं और पुरुष भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *