महराजगंज: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में गठित टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सुभाष पुत्र झिनक निवासी पृथ्वीपालगढ़ टोला गोसाईजोत को मंगलवार को लेदवा चौराहा के पास से दोपहर करीब 1:25 बजे गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि अभियुक्त पर आरोप है कि उसने थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा लिया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस संबंध में थाना बृजमनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 59/2026 धारा 64(1), 87, 137(2) बीएनएस व ¾ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts