93.2% अंक लाने वाली कनिष्का को अखिलेश यादव की ओर से साइकिल, सम्मानित हुई छात्रा

सलमान खान

ऊधम सिंह नगर। बाजपुर आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा कनिष्का ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 22वां स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कनिष्का की इस शानदार उपलब्धि पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के निर्देश पर आज उन्हें उपहार स्वरूप साइकिल भेंट की गई।

समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव गदरपुर विधानसभा के ग्राम चकरपुर स्थित कनिष्का के निवास पर पहुँचे। उन्होंने कनिष्का को साइकिल भेंट करने के साथ ही उन्हें शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान अरविंद यादव ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूरे परिवार को बधाई दी।

कठिन परिश्रम और ऊंचे लक्ष्य

चकरपुर निवासी लेखराज जो गांव में ही स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं, की पुत्री कनिष्का ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन और नियमित मेहनत को दिया है। कनिष्का ने बताया कि वह घर पर रोजाना दो घंटे मन लगाकर पढ़ाई करती थीं।

भविष्य में उनका सपना एक JE (जूनियर इंजीनियर) बनकर देश की सेवा करने का है। उनकी माता एक कुशल गृहिणी हैं और उन्होंने कनिष्का की इस यात्रा में पूरा सहयोग दिया।

सम्मान समारोह के दौरान मुख्य रूप से क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित कुमार, विधानसभा अध्यक्ष मो. आज़म, नगर उपाध्यक्ष रहीस लाला, अरविंद दिवाकर, रमेश प्रधान, मेवाराम प्रधान, बाबूराम दिवाकर, यतिन सागर, विशाल यादव, शिवराज सिंह, आकाश प्रजापति, जगदीश भारती, रामकिशन प्रजापति और दबीर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी ने छात्रा के जज्बे की सराहना की और उसे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts