बाजपुर पुलिस ने 3 किलो 970 ग्राम गांजे के साथ दो तस्कर को दबोचा

सलमान खान

बाजपुर/ऊधम सिंह नगर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बाजपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर क्षेत्र में नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली प्रभारी नरेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए, जिन्हें रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से कुल 3 किलो 970 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान एलिस पुत्र असगर अली, निवासी गड्ढा कॉलोनी, बाजपुर और शोएब पुत्र जलीस अहमद, निवासी रमपुरा साकर, बाजपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ बाजपुर कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में एसआई धीरेंद्र सिंह परिहार, कांस्टेबल राजेश नाथ, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह और कांस्टेबल कैलाश पांडे शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts