Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली में श्रमिक दिवस पर कार्यक्रम, मजदूरों को योजनाओं की जानकारी और प्रमाण पत्र वितरित

दिनांक: Saturday, 02 May 2026 | समय: 12:56 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार, रायबरेली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा० विधायक सलोन अशोक कुमार सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, जिला अध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी उपस्थित रहें।

कार्यक्रम में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया व उनके उद्बोधन को सुना गया।

इस अवसर पर  विधायक सलोन अशोक कुमार द्वारा श्रम विभाग के अन्तर्गत संचालित मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के लाभार्थियों ललिता, सविता एवं अजय कुमार को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का तहसील/ब्लाक स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाना चाहिए एवं श्रमिको को अन्य विभागों की योजनाओं यथा आयुष्मान कार्ड योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि से जोड़कर उन्हें लाभान्वित कराया जाना चाहिए ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके और व स्वावलंबी बन सकें।

विधायक द्वारा यह भी कहा गया कि प्रदेश में आर.ए. लाइसेंस की व्यवस्था के दृष्टिगत प्रदेश के श्रमिको को विदेशो में भी रोजगार दिलाये जाने का कार्य किया गया है। उक्त के अतिरिक्त सरकार द्वारा मजदूरी दरों में सुधार करते हुए जनपद रायबरेली में क्रमशः अकुशल श्रमिको हेतु न्यूनतम मजदूरी रु० 12356/-, अर्धकुशल श्रमिको हेतु रू० 13590/- एवं कुशल श्रमिको हेतु रू० 15224/- निर्धारित की गयी है।

उन्होंने व्यापारियों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों से अनरोध किया कि श्रमिकों को सरकार द्वारा निर्धारित मज़दूरी से कम का भुगतान न किया जाये। उससे अधिक का भुगतान ही मज़दूरों/श्रमिकों के लिए कल्याणकारी होगा।

जिला अध्यक्ष बुद्धीलाल पासी द्वारा अपने उद्बोधन में देश में श्रमिकों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा गया कि श्रमिक ही देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है जिनके सामाजिक उत्थान से ही देश एवं समाज का विकास संभव है।

अतः सभी उद्यमियों एवं इकाई स्वामियों को उनके यहां कायर्रत श्रमिकों को अधिक से अधिक संख्या में सरकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित कराये जाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद रायबरेली के श्रमिकों के कुल 44 बच्चों का अटल आवासीय विद्यालय मोहन लालगंज लखनऊ में प्रवेश दिलाया गया है।

गत वर्ष 2025-26 में जनपद रायबरेली के एक छात्र द्वारा अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अंत में उपायुक्त उद्योग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

मंच का संचालन मीना मंच के एस.एस. पाण्डेय द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सचिन यादव, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मान सिंह कुशवाहा, शिव शंकर पाल एवं शशी सिंह, राईस मिल एसोसियेशन के सुरेश गुप्ता, रेस्टोरेन्ट एसोसियेशन के गौरव अग्रवाल के अतिरिक्त अविचल कुबेले, सुरेश चौधरी, राजेश वर्मा, अतुल कुमार गुप्ता, संदीप जैन, महेंद्र अग्रवाल, दिलदार राईनी, संजय जीवनानी, उमेश सिकरिया एवं सुरेश चौधरी, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष आर.डी. सिंह, हिन्द मजदूर संघ के अध्यक्ष अरविंद राठौर के अतिरिक्त ऑल इण्डिया ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष खुशीराम चौधरी एवं बिरला सीमेन्ट के प्रतिनिधि के साथ बड़ी संख्या में श्रमिक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *