रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दो घायल

महराजगंज (रायबरेली)। इंहौना-महराजगंज रोड पर मोन गांव के पास देर शाम करीब साढ़े आठ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने तीन मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन करीब एक घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों और मृतक को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

सीएचसी में चिकित्सक डॉ. एस.के. भरद्वाज और अन्य डॉक्टरों ने जांच के बाद पूरे रिशाल मजरे कुशमहुरा निवासी अखिलेश पुत्र रामदेव को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल नारायनपुर मोन निवासी 25 वर्षीय संजय सिंह और मोन निवासी 28 वर्षीय सोन पुत्र जवाहर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts