रायबरेली में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 2592 में से 2548 अभ्यर्थी शामिल

रायबरेली में रविवार को आयोजित नीट परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गई। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बरती गई।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रशासन के मुताबिक, जिले में कुल 2592 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिनमें से 2548 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 44 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

जनपद के 6 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर निगरानी की गई। परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हो सकी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts